लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर बढ़ाई गयी सुरक्षा व्यवस्था

By भाषा | Updated: February 3, 2020 00:30 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो स्तर पर बैरिकेड लगाए गए हैं जिनके बीच की दूरी 100 मीटर है। इन्हें प्रदर्शन स्थल की ओर जाती हुई सड़क के दोनों तरफ लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास एक व्यक्ति द्वारा हवा में दो गोलियां चलाने के एक दिन बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।अधिकारी ने कहा कि कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए हमने बैरिकेड के दो स्तर लगाए हैं और प्रदर्शन स्थल पर आने जाने वालों की सख्त जांच की जा रही है।

दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास एक व्यक्ति द्वारा हवा में दो गोलियां चलाने के एक दिन बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यह स्थान संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शन का केंद्र बन गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो स्तर पर बैरिकेड लगाए गए हैं जिनके बीच की दूरी 100 मीटर है। इन्हें प्रदर्शन स्थल की ओर जाती हुई सड़क के दोनों तरफ लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि लोग अंदर की गलियों से भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते हैं।

अधिकारी ने कहा कि जब भी पुलिस कोई अपील या घोषणा करती है तो उसे जनता से तीखी प्रतिक्रिया मिलती है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जगह को खाली कराए जाने की गलत सूचना भी सोशल मीडिया के जरिये फैलाई जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए हमने बैरिकेड के दो स्तर लगाए हैं और प्रदर्शन स्थल पर आने जाने वालों की सख्त जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि शनिवार को एक व्यक्ति ने शाहीन बाग में हवा में दो गोलियां चलाई थी। हालांकि बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

इस बीच, चुनाव आयोग ने दक्षिणपूर्व दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल को रविवार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। आयोग ने इलाके की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए यह कदम उठाया।

उल्लेखनीय है कि इलाके के शाहीन बाग और जामिया नगर में इस हफ्ते गोलीबारी की घटनाएं हुई थी। आयोग ने अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिणपूर्व) कुमार ज्ञानेश को इलाके का प्रभार संभालने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :दिल्लीकैब प्रोटेस्टदिल्ली पुलिसदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह