लाइव न्यूज़ :

NCP, कांग्रेस और शिवसेना के विधायक जिन होटलों में ठहरे हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

By भाषा | Updated: November 24, 2019 17:42 IST

फड़नवीस के साथ राकांपा नेता अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए सहमति बनने के तुरंत बाद महाराष्ट्र में यह नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों को खरीद-फरोख्त के प्रयास से बचाने के लिए मुंबई के जिन तीन लक्जरी होटलों में ठहराया गया होटल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों को खरीद-फरोख्त के प्रयास से बचाने के लिए मुंबई के जिन तीन लक्जरी होटलों में ठहराया गया है, उसके बाहर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीनों दलों ने अपने विधायकों के शहर के अलग-अलग होटलों में भेज दिया है।

फड़नवीस के साथ राकांपा नेता अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए सहमति बनने के तुरंत बाद महाराष्ट्र में यह नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। सूत्रों ने बताया कि राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को जूहू इलाके के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में रखा है, जबकि राकांपा ने अपने विधायकों को पवई में दि रिनेसा होटल में रखा गया है।

इसके अलावा शिवसेना के विधायक यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नजदीक ललित होटल में रुके हुए हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन आठ) मंजूनाथ सिंघे ने बताया कि सहार और पवई थाना क्षेत्र के जवानों के साथ ही रिजर्व पुलिस बल के जवानों को ललित होटल के बाहर तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया, “ ललित और जे डब्ल्यू मैरियट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी है। हम इन होटलों में जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच कर रहे हैं।” सूत्रों ने बताया कि इन होटलों में निजी सुरक्षा गार्ड भी बिना समुचित जांच के किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी