लाइव न्यूज़ :

धर्मनिरपेक्षता भाजपा की संवैधानिक, नैतिक प्रतिबद्धता: नकवी

By भाषा | Updated: October 24, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता को सियासी सुविधा का साधन बनाने वाली सियासत ने पंथनिरपेक्षता की मूल संवैधानिक भावना के साथ ‘राजनीतिक छल’ किया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए धर्मनिरपेक्षता संवैधानिक और नैतिक प्रतिबद्धता है लेकिन ‘‘छद्म धर्मनिरपेक्ष सिंडिकेट’’ ने इसका वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया।

उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की मुफ्त रसोई गैस, आवास और नकदी हस्तांतरण जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बहुत बड़ा लाभ अल्पसंख्यक समुदाय को भी मिला है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद ‘‘अल्पसंख्यक मतों के राजनीतिक सौदागरों’’ ने अल्पसंख्यकों को ठगने और उनके मत हासिल करने के लिए हथकंडे अपनाए और भय का माहौल तैयार किया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए विकास और सम्मान सुनिश्चित करने के मकसद से ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सभी का प्रयास’’ के मंत्र पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘धर्मनरिपेक्षता के छद्म राजनीतिक चैंपियनों ने अल्पसंख्यकों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक सशक्तीकरण को जानबूझकर नजरअंदाज किया। जिन राजनीतिक दलों ने देश में सबसे लंबे समय तक शासन किया उसने धर्मनिरपेक्षता को राजनीतिक सहूलियत के हिसाब से इस्तेमाल किया और बांटने की राजनीति की।’’

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को धर्मनिरपेक्षता का नकाब पहनने वाले राजनीतिक दलों से सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने दावा किया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग इस सच्चाई को समझ चुके हैं और इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों का समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ‘‘सम्मान के साथ विकास’’ और ‘‘बिना भेदभाव के विकास’’ पर विश्वास करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos