लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी में बच्ची की हत्या के मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ी गयी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:41 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 22 जून लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में गन्ने के खेत में मृत पाई गई आठ साल की एक बच्ची के शव के पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को संबंधित मुकदमे में बलात्कार की धारा जोड़ दी गयी।

इस मामले में लड़की के परिजन ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका प्रकट की थी। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने संवाददाताओं को बताया कि इस मामले से संबंधित मुकदमे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बलात्कार तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 5 (एम)/6 भी जोड़ी गई है।

उन्होंने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। शव पर मिले निशान और परिस्थितिजन्य सबूतों को देखते हुए मुकदमे में बलात्कार के आरोप को भी जोड़ा गया है।

गौरतलब है कि अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली आठ साल की एक बच्ची रविवार को खेतों में बकरी चराने गई थी। उसके बाद से वह लापता हो गई थी। परिजन द्वारा तलाश किए जाने पर उसका शव रात में एक गन्ने के खेत में पाया गया था। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में पांच टीम गठित की है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे