लाइव न्यूज़ :

जम्मू में धारा 144 हटाई गई, डोडा और किश्तवाड में कर्फ्यू में ढील

By भाषा | Updated: August 10, 2019 05:38 IST

 जम्मू कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील दी गई और जम्मू में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत लगी निषेधाज्ञा शुक्रवार को वापस ले ली गई जिससे जनजीवन फिर से सामान्य होने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

Open in App

 जम्मू कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील दी गई और जम्मू में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत लगी निषेधाज्ञा शुक्रवार को वापस ले ली गई जिससे जनजीवन फिर से सामान्य होने का मार्ग प्रशस्त हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान में मौजूद प्रावधानों में बदलावों के मद्देनजर यह निषेधाज्ञा लगायी गयी थी।

उन्होंने बताया कि कठुआ, सांबा और उधमपुर जिलों में स्थिति कुल मिलाकर सामान्य रही और वहां ज्यादातर शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को फिर से खुले। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ, राजौरी और रामबन जिलों में हालांकि पाबंदियां लागू रहेंगी। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार जम्मू जिला प्रशासन ने केन्द्र के कदम के मद्देनजर पांच अगस्त को धारा 144 के तहत लगाई निषेधाज्ञा को शुक्रवार को वापस ले लिया। जम्मू की जिला मजिस्ट्रेट सुषमा चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान 10 अगस्त से सामान्य कामकाज शुरू कर सकते हैं।

किश्तवाड़ के जिला विकास आयुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि नगर के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी गई। राणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पूरे जिले में शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू में पहली बार शाम 4 से 5 बजे तक वासर, संगरभट्टा और गिरिनगर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में ढील दी गई और फिर शाम 6 बजे से 7 बजे तक पोचल-बी, हट्टा, सरकूट और भगवान मोहल्ला इलाकों में ढील दी गई।’’

उन्होंने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण रही और शनिवार को शहर और इसके आसपास के अन्य हिस्सों में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से डोडा जिले के भद्रवाह शहर और उसके आस-पास के इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांबा, उधमपुर और कठुआ जिलों के ज्यादातर शैक्षणिक संस्थानों में शुक्रवार को गतिविधियां सामान्य रही। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे