लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तनाव के बाद पुणे में धारा 144 लगायी गयी

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:11 IST

Open in App

पुणे, 14 नवंबर त्रिपुरा में अक्टूबर के आखिर में हुई हिंसा के विरोध में शुक्रवार को महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन के दौरान पथराव होने की घटनाओं के मद्देनजर पुणे जिला प्रशासन ने रविवार को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी।

एक अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी राजेश देशमुख द्वारा जारी किये गये आदेश में सोशल मीडिया मंचों पर ऐसे संदेशों एवं पोस्ट का प्रसार करने पर रोक लगा दी गई है, जिनसे समूहों के बीच वैमनस्य फैल सकता है। जिला प्रशासन ने बैठकें करने पर भी रोक लगा दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ "यह आदेश 14 नवंबर की मध्यरात्रि से 20 नवंबर तक लागू रहेगा। आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से समाज में सांप्रदायिक दरार पैदा कर सकने वाले संदेश फैलाना प्रतिबंधित है। पांच या अधिक लोगों के एक जगह एकत्र होने और ऐसे होर्डिंग और पोस्टर लगाना प्रतिबंधित है, जो सांप्रदायिक तनाव पैदा कर सकते हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भादंसं की धारा 188 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग