लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रॉन के खतरे के बीच मुंबई में धारा 144 लागू, दो दिनों तक रैलियों और प्रदर्शन पर रोक

By रुस्तम राणा | Updated: December 11, 2021 10:58 IST

आदेश में कहा गया है कि उल्लंघनकर्ताओं को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सजा दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देधारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाईमहाराष्ट्र में पाए गए हैं ओमीक्रॉन के अब तक 17 मामले

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने यहां दो दिनों तक धारा 144 को लागू कर दिया है। राज्य सरकार के इस निर्णय से अगले दो दिनों में मुंबई में होने वाली रैलियों और प्रदर्शन पर रोक लग गयी है। 

धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (अभियान) द्वारा जारी आदेश शनिवार और रविवार को 48 घंटों तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के नए ओमीक्रॉन स्वरूप से मानव जीवन को होने वाले खतरे के साथ ही अमरावती, मालेगांव और नांदेड़ में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में कानून एवं व्यवस्था बहाल रखने के लिए इसे जारी किया गया है।’’आदेश में कहा गया है कि उल्लंघनकर्ताओं को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सजा दी जाएगी।

महाराष्ट्र में पाए गए हैं ओमीक्रॉन के अब तक 17 मामले

महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के अब तक 17 मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिन राज्य में ओमीक्रॉन के 7 मामले सामने आए थे। इनमें से तीन केस मुंबई और 4 केस पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका में मिले हैं। मुंबई में मिले संक्रमित मरीजों की उम्र 48, 25 और 37 साल है। ये तीनों नागरिक तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीकी देश से आए हैं। जबकि पिंपरी चिंचवड में मिल चारों केस नाइजीरियन महिला के साथ संपर्क में आने से पाए गए है। 

मुंबई में मुस्लिम आरक्षण को लेकर AIMIM की होनी थी आज रैली

हालांकि राजनीतिक गलियारों में ये सुगबुगाहट भी है कि मुंबई में राजनैतिक कारणों से धारा 144 को लगाया गया है। इसमें पहली वजह मुंबई में आज होने वाली एआईएमआईएम पार्टी रैली को बताया जा रहा है। मुस्लिम आरक्षण की मांग को लेकर होने वाली इस रैली में असदुद्दीन ओवैसी खुद हिस्सा लेने वाले थे। वहीं दूसरी वजह ये बताई जा रही है कि मुंबई में होने वाले भाजपा के प्रदर्शन को रोकने के लिए भी यहां धारा 144 को लागू किया गया है। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां