लाइव न्यूज़ :

हापुड़ में चार अगस्त तक लागू की गई धारा 144

By भाषा | Updated: May 11, 2021 16:57 IST

Open in App

हापुड़, 11 मई उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आगामी त्योहारों व पर्वों पर भीड़ एकत्र न हो और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) अनुज सिंह ने चार अगस्त तक धारा 144 लागू कर दी है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने आदेश जारी कर कहा कि आगामी 14 मई को ईद उल फित्र, 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 21 जुलाई को बकरीद समेत कई त्योहार व पर्व आने वाले हैं और ऐसे में कोविड की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने आवश्यक हैं।

उसमें कहा गया है कि पर्वों पर भीड़ को जुटने से रोकने के लिए जिले में चार अगस्त तक निषेधज्ञा यानि धारा 144 लागू की गई है।

आदेश के मुताबिक, इस दौरान किसी तरह के सामूहिक कार्यक्रम इजाजत नहीं होगी और विवाह समारोह कोविड दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न होंगे।

इस बीच मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल ने सोमवार की अपराह्न हापुड़ पहुंचकर लॉकडाउन का जायजा लिया और कई बाजारों का निरीक्षण कर अधिकारियों को लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराने का निर्देश दिया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 17 मई तक लॉकडाउन लगाया हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो