लाइव न्यूज़ :

उत्तरी 24 परगना में धारा 144 लागू, दोनों समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत, इंटरनेट सेवाओं पर रोक

By भाषा | Updated: January 2, 2020 17:50 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 लगाने के अलावा जिले के दत्तपुकुर, अमडंगा और देगंगा इलाकों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक दी गई है। बशीरहाट पुलिस जिला के एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार शाम दत्तपुकुर इलाके में तब झड़पे हुई जब एक दुकानदार हाटखोला इलाके में एक स्थानीय क्लब के एक कमरे में छत से लटका मिला।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस अधिकारी ने बताया कि झड़प में कथित संलिप्तता के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्लब ने एक मेले का आयोजन किया था जहां पड़ोसी काशिमपुर गांव के एक विशेष समुदाय के दुकानदार ने एक स्टाल लगाया था।

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के तीन पंचायत क्षेत्रों में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद निषेधाज्ञा लगा दी गई है। दोनों समुदायों के बीच झड़प एक दुकानदार की ‘‘अस्वाभाविक’’ मृत्यु के बाद शुरू हुई। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 लगाने के अलावा जिले के दत्तपुकुर, अमडंगा और देगंगा इलाकों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक दी गई है। बशीरहाट पुलिस जिला के एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार शाम दत्तपुकुर इलाके में तब झड़पे हुई जब एक दुकानदार हाटखोला इलाके में एक स्थानीय क्लब के एक कमरे में छत से लटका मिला।

आईपीएस अधिकारी ने बताया कि झड़प में कथित संलिप्तता के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्लब ने एक मेले का आयोजन किया था जहां पड़ोसी काशिमपुर गांव के एक विशेष समुदाय के दुकानदार ने एक स्टाल लगाया था।

मंगलवार को एक महिला खरीदार के साथ झगड़ा होने के बाद दुकानदार को क्लब के सदस्यों द्वारा कथित रूप से पीटा गया था। अधिकारी ने बताया कि बाद में दुकानदार क्लब के एक कमरे की छत से लटका मिला। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दुकानदार के रिश्तेदारों ने हाटखोला में कई दुकानों, मकानों, वाहनों में तोड़फोड़ की और और उन्हें आग लगा दी।

अधिकारी ने कहा कि इन लोगों ने यह आरोप लगाते हुए जेसोर रोड बाधित कर दिया कि उक्त व्यक्ति को क्लब के सदस्यों ने मार दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार देर रात हाटखोला के रहने वाले अन्य समुदाय के लोगों ने दूसरे समूह के सदस्यों पर हमला किया।

झड़पों पर काबू करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में भेजा गया। झड़प के दौरान दोनों ओर से बम फेंके गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दत्तपुकुर, अमडंगा और देगंगा क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं हैं।

अधिकारी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने वहां निषेधाज्ञा वापस नहीं की है। इंटरनेट सेवाओं को भी अभी शुरू नहीं किया गया है। हम समीक्षा करेंगे और फिर इस पर निर्णय करेंगे।’’ अधिकारी ने कहा कि दुकानदार की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया