लाइव न्यूज़ :

महिला से छेड़छाड़ के मामले में अनुसचिव गिरफ्तार, प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 15:24 IST

Open in App

लखनऊ, 11 नवंबर उत्तर प्रदेश सचिवालय के बापू भवन में संविदा पर काम करने वाली एक महिला से छेड़छाड़ का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी अनुसचिव को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने 'पीटीआाई-भाषा' को बताया कि महिला ने हुसैनगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश सचिवालय के बापू भवन में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनुसचिव इच्छाराम यादव को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सरकार को घेरा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनुसचिव यादव ने बीते दिनों संविदाकर्मी महिला से लगातार छेड़छाड़ एवं अभद्रता की। इससे परेशान होकर महिला ने यादव की अश्लील हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

इसके बाद महिला ने साक्ष्य के तौर पर तमाम वीडियो के साथ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में तहरीर दी जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सचिवालय हो, सड़क हो या कोई और स्थान, उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित है। सरकार के "महिला सुरक्षा" के दावे की असलियत यही है। उप्र की एक बहन को यौन शौषण की शिकायत पर कार्रवाई न होने के चलते अपने साथ घटी घटना का वीडियो साझा करना पड़ा। कितना धैर्य और लड़ने की शक्ति होगी उसमें।''

गांधी ने कहा, ''उप्र की मेरी बहनों, एकजुट हो कर अपनी लड़ाई इसी तरह खुद लड़ो। तुम लड़ सकती हो, देश की एक-एक महिला तुम्हारे साथ खड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां