लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर मंद पड़ रही है, 20 दिनों में नए मामलों में गिरावट दर्ज

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में पिछले 20 दिनों से कोविड-19 के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। साथ में 24 राज्यों में पिछले एक हफ्ते में इलाजरत मरीजों की संख्या में भी कमी देखी गई है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर मंद पड़ रही है और विश्वास जताया कि प्रतिबंधों में अधिक ढील देने के बावजूद यह कायम रहेगी।

उसने कहा, “ भारत में पिछले 20 दिनों में कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 राज्यों ने पिछले एक हफ्ते में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी की रिपोर्ट दी है।”

मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोविड-19 जांच को कई गुना बढ़ाया गया है जबकि पिछले तीन हफ्तों से कोविड-19 की साप्ताहिक संक्रमण दर में कमी देखी जा रही है।

विभिन्न कोविड टीके की दूसरी खुराक लेने पर संभावित विपरीत प्रभाव पर मंत्रालय ने कहा, “ अगर विभिन्न कोविड टीके की दूसरी खुराक ली जाती है, कोई बड़ा विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन हमें इस संबंध में अधिक जांच और समझ की जरूरत है।”

केंद्र ने भारत में कोविड-19 से मौतों का अनुमान लगाने वाली न्यूयॉर्क टाइम्स की हालिया खबर को “ पूरी तरह से आधारहीन और झूठी” बताया है।

उसने कहा कि अमेरिकी अखबार ने अपनी खबर में साक्ष्य नहीं दिए हैं और खबर विकृत अनुमानों के आधार पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग