लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की दूसरी लहर, सैकड़ों पक्षी मिले मृत

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:42 IST

Open in App

शिमला, छह अप्रैल हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है, जहां पिछले दो सप्ताह में पौंग डैम लेक में करीब 100 प्रवासी पक्षी मृत मिले हैं।

वन्यजीव अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पौंग डैम लेक वन्यजीव अभ्यारण्य में जनवरी में बर्ड फ्लू से करीब पांच हजार पक्षी एक महीने में मारे गए थे। फरवरी में इस पर काबू पाया गया था, लेकिन मार्च अंत से इसका कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब 25 मार्च को यहां दर्जनों पक्षियों के कंकाल मिले थे।

मुख्य वन्यजीव वार्डन अर्चना शर्मा ने बताया कि भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) ने मृत पक्षियों के नमूनों में एच5एन8 एवियन इन्फ्लुएंजा मिलने की पुष्टि की है।

शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पौंग डैम लेक में करीब 99 पक्षी मृत मिले हैं।

इस बीच, अभयारण्य को एक बार फिर से आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। बर्ड फ्लू से निपटने के लिए मृत पक्षियों की निगरानी एवं उनके नमूनों की जांच जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन