लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस टीकाकरण का दूसरा पूर्वाभ्‍यास

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:18 IST

Open in App

जयपुर, आठ जनवरी राजस्थान में कोरोना वायरस टीकाकरण का दूसरा पूर्वाभ्‍यास (ड्राई रन) शुक्रवार को हुआ। इसके तहत सभी 33 जिलों के कुल 102 टीकाकरण केंद्रों पर 2550 स्वास्थ्यकार्मिकों को संक्रमण से बचाव का टीका लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया।

इस दौरान टीकाकरण के बाद हो सकने वाले संभावित सामान्य प्रतिकूल प्रभावों व आवश्यक प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई।

चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डा रघु शर्मा ने बताया कि यह कोरोना वायरस टीकाकरण का दूसरा पूर्वाभ्‍यास था। उन्होंने बताया कि इससे पहले राज्य में दो जनवरी को 7 जिलों के 18 केंद्र पर 424 कोरोना योद्धाओं के लिए पूर्वाभ्‍यास किया गया था।

डा. शर्मा ने बताया कि पूर्वाभ्‍यास के लिए प्रत्येक जिले में टीकाकरण सेंटर की तीन श्रेणियां बनाकर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया है। शर्मा ने बताया कि प्रथम श्रेणी में मेडिकल कालेज व जिला चिकित्सालय, द्वितीय श्रेणी में सीएचसी, पीएचसी व अरबन डिस्पेंसरी तथा तृतीय श्रेणी में निजी चिकित्सा संस्थानों पर कुल 102 वैक्सीन सेंटर बनाये गये। उन्होंने बताया कि इन प्रत्येक टीका सेंटर पर कुल 25 टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

चिकित्सा सचिव सिद्धार्थ महाजन ने जयपुर के टीकाकरण केन्द्रों पर जाकर पूर्वाभ्‍यास गतिविधियों की निरीक्षण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे