लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास शुरू

By भाषा | Updated: January 8, 2021 11:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के सभी जिलों में शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि इन जिलों में दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पूर्व दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नयी दिल्ली शामिल हैं।

दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण का पहला पूर्वाभ्यास दो जनवरी को तीन जगहों शाहदरा के जीटीबी अस्पताल, दरियागंज के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और द्वारका में वेंकटेश्वर अस्पताल में किया गया।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इससे पूर्व कहा था कि टीका उपलब्ध होने पर दिल्ली के लोगों को मुफ्त टीका दिया जाएगा और दिल्ली सरकार ने टीकाकरण अभियान के लिए पूरी तैयारियां कर ली है।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाभ्यास के लिए दक्षिणी दिल्ली में 10 टीकाकरण केंद्रों को चुना गया है। इसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सफदरजंग अस्पताल, पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल, पुष्पावती सिंघानिया अस्पताल और अनुसंधान संस्थान शामिल हैं।

पूर्वाभ्यास के लिए दक्षिण पूर्व जिले में तीन सब डिवीजन में 19 केंद्रों को चुना गया है। इनमें बत्रा हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, एस्कॉर्ट हॉस्पिटल, नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, होली फैमिली हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल और एमसीडब्ल्यू गौतमपुरी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पश्चिम जिले में पूर्वाभ्यास के लिए 12 केंद्रों को चुना गया है। इनमें शालीमार बाग में मैक्स हॉस्पिटल और फोर्टिस हॉस्पिटल, सरोज हॉस्पिटल, जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल और बीएसए हॉस्पिटल शामिल हैं।

नयी दिल्ली जिले में चार जगहों को चुना गया है। इनमें उत्तर रेलवे का केंद्रीय अस्पताल और वसंत कुंज में फोर्टिस हॉस्पिटल शामिल हैं।

भारत के औषधि महानियंत्रक ने सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 के टीके ‘कोविशील्ड’ और देश में निर्मित भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ को देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

इससे आगामी दिनों में कम से कम दो टीकों से टीकाकरण अभियान शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

दिल्ली में टीकाकरण के लिए 1,000 केंद्र बनाए जाएंगे इनमें पहले चरण में करीब 600 केंद्र होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि हर टीकाकरण केंद्र पर कई बूथ होंगे और हर बूथ में कम से कम 100 लोगों को टीका दिया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा