लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से हुआ शुरू

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:51 IST

Open in App

भोपाल, एक मार्च मध्यप्रदेश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। टीकाकरण के इस चरण के तहत वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जायेगी।

भोपाल के सरकारी गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में टीकाकरण की शुरुआत हुई।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को गांधी मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। उन्होंने सुबह पहुंचे वरिष्ठ नागरिक डॉ. मोहन टंकवाल, सरदार कुलवंत सिंह, अंगूरी जैन और डॉ. एन.पी. मिश्रा सहित अन्य को अपनी देख-रेख में टीका लगवाया।’’

टीकाकरण के बाद वरिष्ठ नागरिकों को 30 मिनट तक देखरेख में रखा गया।

इस बीच, इन्दौर जिला में भी कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा अभियान शुरू हुआ। यहां टीके की पहली खुराक रवि कुमार जैन (65) को दी गई।

जैन ने टीकाकरण के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैं पूरी तरह ठीक महसूस कर रहा हूं। मैं अपनी पत्नी को टीका लगवाने के लिए सोमवार को ही अस्पताल लेकर आ रहा हूं।"

कोविड-19 टीके को लेकर फैली भ्रांतियों को सिरे से खारिज करते हुए जैन ने कहा, "बतौर जागरूक नागरिक हमें टीकाकरण को लेकर सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए और सभी पात्र लोगों को टीका लगवाना चाहिए।"

चश्मदीदों ने बताया कि इन अस्पतालों में सोमवार सुबह जुटे कई वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि उन्हें टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराने में समस्या आई। अस्पताल के कुछ कर्मचारी इस पंजीयन में उनकी मदद करते भी देखे गए।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 363 नए मामले आये। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या अब तक 2,61,766 हो गयी है और संक्रमण से 3,864 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को प्रदेश के कुल 25 जिलों में से 16 जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू