अरब सागर में मालाबार अभ्यास का दूसरा चरण पूरा
By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:58 IST2020-11-20T22:58:08+5:302020-11-20T22:58:08+5:30

अरब सागर में मालाबार अभ्यास का दूसरा चरण पूरा
नयी दिल्ली, 20 नवंबर भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं ने अरब सागर में शुक्रवार को मालाबार अभ्यास का दूसरा चरण पूरा कर लिया।
अभ्यास में दो विमान वाहक पोतों, कई लड़ाकू जहाजों, पनडुब्बियों और समुद्री विमानों ने हिस्सा लिया।
भारतीय नौसेना द्वारा जारी बयान के अनुसार, 24वें मालाबार अभ्यास का पहला चरण 3-6 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में संपन्न हुआ और दूसरा चरण अरब सागर में 17-20 नवंबर तक चला।
चार दिन चले इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के जंगी जहाज विक्रमादित्य और अमेरिकी जंगी जहाज निमित्ज ने हिस्सा लिया। यूएसएस निमित्ज दुनिया का सबसे बड़ा जंगी जहाज है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।