लाइव न्यूज़ :

मालाबार युद्धाभ्यास के दूसरे चरण की बंगाल की खाड़ी में शुरुआत

By भाषा | Updated: October 12, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर क्वाड के चारों देशों -- भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं के मालाबार युद्धाभ्यास के दूसरे चरण की शुरुआत मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में हुई।

अमेरिका ने चार दिवसीय युद्धाभ्यास के लिए अपने परमाणु सक्षम विमानवाहक पोत कार्ल विंसन को तैनात किया है।

पहले चरण का युद्धाभ्यास 26 से 29 अगस्त तक पश्चिमी प्रशांत महासागर के गुआम तट पर हुआ था।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि मालाबार युद्धाभ्यास के दूसरे चरण में कई जटिल अभ्यास होंगे, जिनमें कई पोत एवं चारों नौसेनाओं के अन्य युद्धक साजो-सामान शामिल होंगे।

भारतीय नौसेना ने आईएनएस रणविजय और आईएनएस सतपुरा, एक पनडुब्बी और पी8आई समुद्री गश्ती विमान के बेड़े को तैनात किया है।

मालाबार युद्धाभ्यास का दूसरा चरण तब हो रहा है जब अमेरिकी नौसेना अभियान के प्रमुख एडमिरल माइकल गिल्डे भारत दौरा पर आए हुए हैं।

एडमिरल गिल्डे ने मंगलवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के साथ द्विपक्षीय समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने पर व्यापक वार्ता की।

अमेरिका ने यूएसएस कार्ल विंसन के अलावा निर्देशित मिसाइल क्रूजर यूएसएस लेक चैंपलेन और मिसाइल विध्वंसक यूएसएस स्टॉकडेल को भी युद्धाभ्यास के लिए तैनात किया है।

अधिकारियों ने बताया कि जापान के समुद्री सुरक्षा बल ने हेलीकॉप्टर वाहक जेएस कागा और मुरासामे श्रेणी के विध्वंसक पोत जेएस मुरासामे की तैनाती की है जबकि रॉयल ऑस्टेलियाई नौसेना का प्रतिनिधित्व एचएमएएस बल्लाराट और एचएमएएस सिरियस कर रहे हैं।

भारत के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया ने पिछले वर्ष भी मालाबार युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह