लाइव न्यूज़ :

गुजरात के चार जिलों में कोविड-19 टीकाकरण के पूर्वाभ्यास का दूसरा चरण शुरु

By भाषा | Updated: January 2, 2021 17:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो जनवरी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए पूर्वाभ्यास के दूसरे चरण में शनिवार को गुजरात के चार जिलों में विभिन्न केंद्रों पर 300 लाभार्थी शामिल हुए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्वाभ्यास का पहला चरण गांधीनगर और राजकोट जिलों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया, जिसका समापन मंगलवार को हुआ।

टीकाकरण पूर्वाभ्यास के दूसरे दौर के लिए चार जिलों आणंद, वलसाड, दाहोद और भावनगर का चयन किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वाभ्यास में 300 स्वास्थ्य कर्मियों को डमी टीके दिए जा रहे हैं । यह अभ्यास इस उद्देश्य के लिए चयनित चार जिलों के 12 केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है।”

पूर्वाभ्यास में लाभार्थियों के लिए को-विन ऐप्लीकेशन में डाटा फीड के जरिए यूजर आईडी बनाया जाता है, जिसका इस्तेमाल कर लाभार्थियों का चयन किया जाता है और टीकाकरण केंद्र के स्थान के साथ उन्हें संदेश भेजे जाते हैं ।

टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन व्यवस्था पर भी नजर रखी जाती है, जिसके तहत असली टीकाकरण अभियान में किया गया सब कुछ दोहराया जाएगा।

पूर्वाभ्यास का पहला चरण 28-29 दिसंबर को गांधीनगर और राजकोट जिलों में आयोजित किया गया था।

गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त जयप्रकाश शिवहरे ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया था कि राज्य सरकार ने पहले ही 16,000 टीका लगाने वालों को प्रशिक्षित किया है और वास्तविक टीकाकरण अभियान की घोषणा होने की स्थिति में अपनी तैयारी के लिए एक करोड़ टीकों की खुराक जमा करने के लिए कोल्ड चेन की अवसंरचना बनायी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो