लाइव न्यूज़ :

बडगाम, कुपवाड़ा में डीडीसी चुनावों का दूसरा चरण संपन्न

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:00 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ फरवरी जम्मू कश्मीर के बडगाम और कुपवाड़ा जिलों में जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के अध्यक्षों के लिए दूसरे चरण का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हालांकि, बारामूला जिले में मतदान स्थगित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर में बडगाम जिले में, नाज़िर अहमद खान - एक निर्दलीय डीडीसी सदस्य को अध्यक्ष के रूप में जबकि नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नजीर अहमद जहरा को डीडीसी के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

खान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सदस्य थे, लेकिन उन्होंने पिछले साल दिसम्बर में हुआ डीडीसी चुनाव एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने का फैसला किया था।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सज्जाद लोन के नेतृत्व में पीपल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) ने अध्यक्ष का पद हासिल किया, जबकि पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने उपाध्यक्ष का पद जीता।

उन्होंने बताया कि पार्टी के डीडीसी सदस्य इरफान पंडितपुरी को अध्यक्ष जबकि फारूक अहमद को उपाध्यक्ष चुना गया।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला डीडीसी परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव सदस्यों की पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण स्थगित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए कुछ निर्वाचित डीडीसी सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं थे, इसलिए अधिकारियों ने मतदान स्थगित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव की तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां