लाइव न्यूज़ :

दूसरे चरण का चुनाव : पश्चिम बंगाल में 80.53 प्रतिशत, असम में 73.03 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल विधानसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण में असम में बृहस्पतिवार को 73.03 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि पश्चिम बंगाल में 80.53 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग ने कहा कि ये आंकड़े शाम पांच बजे तक के हैं।

आयोग ने कहा कि दोनों राज्यों में 69 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 21,212 मतदान केंद्रों पर दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘असम में दूसरे चरण में 39 विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 73.03 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में 30 विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 80.43 प्रतिशत मतदान हुआ।’’

आयोग ने कहा कि पिछले कुछ चुनावों की तुलना में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में गड़बड़ी की दर भी इस बार कम रही।

हालांकि कितनी मशीनों को बदला गया इस बारे में नहीं बताया गया।

इस चरण के दौरान पश्चिम बंगाल में 10,620 बैलेट यूनिट, इतने ही कंट्रोल यूनिट और वीवीपीएटी का इस्तेमाल हुआ।

असम में 10,819 बैलेट यूनिट, 10592 कंट्रोल यूनिट और इतने ही वीवीपीएटी का इस्तेमाल हुआ।

एक ईवीएम के लिए एक कंट्रोल यूनिट, कम से कम एक बैलेट यूनिट और एक वीवीपीएटी होता है।

मौजूदा चुनाव के दौरान दूसरे चरण तक दोनों राज्यों से कुल 366.09 करोड़ रुपये की जब्ती की गयी है।

बयान में कहा गया कि नकदी, शराब, मादक पदार्थ और उपहार सामग्री की जब्ती की गयी है। वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव के दौरान 60.91 करोड़ रुपये की सामग्री की जब्ती के तुलना में छह गुना जब्ती की गयी है।

असम से सी-विजिल ऐप के जरिए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 1306 मामले आए जिनमें से 927 का शाम साढ़े चार बजे तक निपटारा कर दिया गया।

इसी तरह पश्चिम बंगाल से कुल 14,499 मामले आए जिनमें से 11,630 मामलों का शाम साढ़े चार बजे तक निपटारा कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित