लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से दिल्ली रवाना हुई दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस: रेल मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 1, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ऑक्सीजन लेकर दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली रवाना हुई।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में मरीजों को तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) मुहैया कराने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ऑक्सीजन टैंकर रखे जा रहे हैं।’’

इस प्रकार की पहली ट्रेन छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंची थी, जिसके जरिए 70 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचाई गई थी।

यह पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस होगी, जो सिंगापुर द्वारा मुहैया कराए गए कंटेनर में ऑक्सीजन लेकर रवाना होगी।

अधिकारियों ने बताया कि कंटेनरों को ऑक्सीजन एक्सप्रेस की बोगी में रखा गया और ट्रेन अपराह्न पौने एक बजे दिल्ली के लिये रवाना हुई। ट्रेन को दिल्ली पहुंचने में करीब 18 घंटे लगेंगे। इस दूसरी ट्रेन के जरिए 120 टन ऑक्सीजन दिल्ली पहुंचाई जाएगी।

इस बीच, रेल मंत्रालय ने बताया कि हरियाणा में भी दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस जल्द ही पहुंचेगी।

उसने बताया कि राउलकेला से तीन टैंकरों में 47.11 टन एलएमओ और अंगुल से दो टैंकरों में करीब 32 टन एलएमओ लेकर दो ट्रेन हरियाणा के लिए रवाना हुईं।

इससे पहले, हरियाणा सरकार ने मालवाहक विमानों के जरिए हिंडन से भुवनेश्वर खाली टैंकर भेजे थे और भरे हुए टैंकर अंगुल से ट्रेन के जरिए फरीदाबाद भेजे गए।

रेलवे ने शुक्रवार तक 664 एलएमओ विभिन्न राज्यों में पहुंचाई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 174 टन, उत्तर प्रदेश में 356.47 टन, मध्य प्रदेश में 47.37 टन और दिल्ली में 70 टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए