लाइव न्यूज़ :

बोले झारखंड सीएम रघुवर दास, 24 लाख किसानों के खातों में कृषि आशीर्वाद योजना की दूसरी किश्त भेजी

By भाषा | Updated: October 24, 2019 04:34 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आजादी के बाद से ही कृषि प्रधान देश भारत में पश्चिमी औद्योगिकीकरण को थोप दिया गया। किसानों की सुध किसी ने नहीं ली। किसान आत्महत्या को मजबूर हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के करीब 24 लाख 53 हजार किसानों के बीच मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत दूसरे किश्त की 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में दिए जाने की गिरिडीह से बुधवार को शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने यहां एक जनसभा में किसानों के खातों में दूसरी किश्त का धन डालने का शुभारंभ किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के करीब 24 लाख 53 हजार किसानों के बीच मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत दूसरे किश्त की 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में दिए जाने की गिरिडीह से बुधवार को शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने यहां एक जनसभा में किसानों के खातों में दूसरी किश्त का धन डालने का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि 48 घंटे के भीतर सबके खाते में राशि चली जायेगी। दास ने कहा कि गिरिडीह जिले के एक लाख 80 हजार किसानों को आज इस योजना की द्वितीय किश्त प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री ने गिरिडीह जिले के लिए 300 करोड़ 99 लाख 93 हजार 343 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से ही कृषि प्रधान देश भारत में पश्चिमी औद्योगिकीकरण को थोप दिया गया। किसानों की सुध किसी ने नहीं ली। किसान आत्महत्या को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि किसानों की क्रय शक्ति को बढ़ाने और उनकी आय को दोगुना करने के लिए 2014 के बाद केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ की गई, जिसके तहत देशभर के किसानों को अगले 10 वर्ष तक कृषि कार्य हेतु प्रति वर्ष छह हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

दास ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की योजना से प्रभावित होकर और किसानों को दोगुना फायदा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने भी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत आज आपको द्वितीय किश्त की 25 प्रतिशत राशि दी जा रही है। आने वाले दिनों में तीसरी किश्त भी आपको प्राप्त होगी। ’’

उन्होंने बताया कि सरकार ने झारखंड के 35 लाख किसानों के खातों में तीन हजार करोड़ रुपए देने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने 2022 तक किसानों की आय को दुगना करने और उनकी क्रय शक्ति बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। किसानों को योजना के तहत मिली राशि उन्हें कृषि संसाधन जुटाने में सहायक होगी। 

टॅग्स :रघुवर दासझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

क्राइम अलर्टपत्नी आरती कुमारी, बेटी रूही कुमारी और बेटे विराज कुमार का गला घोंटा, फिर खुद वीरेंद्र मांझी ने फंदे से लटककर दी जान

क्राइम अलर्टमेले से लौटते समय खेत में बैठकर नाश्ता कर रहे थे 17 वर्षीय प्रेमिका के साथ नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड, प्रेमी ने 3 दोस्त को बुलाया और बारी-बारी से किया सामूहिक रेप

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत