लाइव न्यूज़ :

65 वर्षों में यह दूसरा सबसे सूखा साल, मॉनसून रहेगा कमजोर, 10-15 दिनों की देरी से पहुंचेगा दिल्ली

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 5, 2019 20:03 IST

मौसम विज्ञानी के मुताबिक, केरल में मॉनसून अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस बार मॉनसून कमजोर होगा। दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीखें जून के आखिरी हफ्ते में हैं, लेकिन इसमें 10-15 दिनों की देरी हो सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देमौसम की जानकारी देने वाली निजी फर्म के वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 65 वर्षों में यह दूसरा सबसे सूखा साल है। स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार मॉनसून कमजोर है और दिल्ली में देरी से पहुंचेगा।

उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिलने में इस बार कुछ ज्यादा इंतजार करना होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस बार मॉनसून कुछ कम है और दिल्ली-एनसीआर तक देरी सामान्य तिथि के मुकाबले देरी से आएगा।

मौसम की जानकारी देने वाली प्राइवेट फर्म स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक समर चौधरी ने समाचार एजेंसी को बताया, ''पिछले 65 वर्षों में यह दूसरा सबसे सूखा साल है, प्री-मॉनसून के लिए सामान्य वर्षा 131.5 मिमी दर्ज की जाती रही है जबकि इस बार यह 99 मिमी दर्ज की गई। यह स्थिति उन इलाकों में अल नीनों के कारण बन रही है जो मॉनसून के आवा-गमन पर असर डालेंगे। 

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि केरल में मॉनसून अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस बार मॉनसून कमजोर होगा। दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीखें जून के आखिरी हफ्ते में हैं, लेकिन इसमें 10-15 दिनों की देरी हो सकती है। 

क्या होता है अल नीनो?

प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह गर्म होने पर हवा की गति और उसका रास्ता प्रभावित होता है और इससे मौसम पर भी असर पड़ता है। नतीजतन, कई जगहों पर सूखा तो कहीं-कहीं बाढ़ जैसी समस्या बनती है। इसी को अल नीनो कहा जाता है।

बता दें कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण दिन के समय कुछ सड़कों पर सन्नाटा देखा जा रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं। जूस और कोल्ड्रिक्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टइंडियाकेरलदिल्लीमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह