लाइव न्यूज़ :

बिहारः विधानमंडल का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन भी चढ़ा हंगामे की भेंट, विपक्ष भड़का

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2018 16:34 IST

बिहार सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले जब मंगलवार को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू हुई राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल के विधायकों के हंगामा शुरू कर दिया था।

Open in App

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधीरी ने सदस्यों को समझाने और शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी दलों ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद सदन की की कार्यवाही स्थगित कर दिया गया। मंगलवार (27 नवंबर) सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने दोनों पाली में हंगामा किया। वहीं, सदन के बाहर राजद और कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान राजद ने कार्यस्थगन का प्रस्ताव भी दिया है। 

विपक्षी नेताओं ने सीतामढ़ी की घटना को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध किया है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उप मुख्यमंत्री ने जैसे बोलना शुरू किया विपक्ष के सदस्य भड़क गए और हंगामा करने लगे। वहीं, भारी हंगामे के बीच बिहार विधानसभा में माल और सेवा कर बिल पेश किया गया। बिल सूबे के वित्त मंत्री सुशील मोदी ने पेश किया। 

हंगामे के बीच विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदस्यों को समझाने और शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी दलों ने उनकी एक नहीं सुनी। विपक्ष का कहना था कि कार्यस्थगन प्रस्ताव पर जब तक सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं होती कार्यवाही नहीं चलने देंगे। भारी हंगामा देख विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी। 

सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले जब मंगलवार को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू हुई राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल के विधायकों के हंगामा शुरू कर दिया था। जिसके बाद सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। 

विपक्षी दलों ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में हंगामा करते हुए प्रस्ताव पेश किया था। प्रस्ताव नामंजूर होने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार सवालों से भाग रही है। इस दौरान विपक्ष के एक नेता ने बताया कि पिछले महीने 20 अक्टूबर को सीतामढ़ी में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगे के आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई ना करते हुए दंगाइयों को बचाने के लिये मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। जबकि, दूसरे पाली में भी विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। 

यहां बता दें कि सोमवार को शुरू हुए विधानसभा के पहले दिन दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद आज फिर से विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरे रही। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया