लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में ओमीक्रोन का दूसरा मामला आया सामने

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:09 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 22 दिसंबर केन्या से हाल में लौटीं 39 वर्षीय एक महिला के नमूने में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि होने के बाद आंध्र प्रदेश में बुधवार को इस स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर दो हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

‘आरोग्य आंध्र’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में बताया गया कि महिला 10 दिसंबर को चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंची थी और सड़क मार्ग से तिरुपति गई थी। महिला स्वस्थ है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में संस्थानिक पृथक-वास में है।

बयान में कहा गया, ‘‘तिरुपति पहुंचने पर महिला की जांच की गई और 12 दिसंबर को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जीनोम अनुक्रमण के लिए नमूने को कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी), हैदराबाद भेजा गया और 22 दिसंबर को ओमीक्रोन की पुष्टि हुई।’’

हालांकि, महिला के परिवार के छह सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। आंध्र प्रदेश में ओमीक्रोन संक्रमण का यह दूसरा मामला है। संक्रमित पाए गए 45 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और उनके संपर्क में आए आठ लोगों के नमूनों को आगे जांच के लिए सीसीएमबी भेजा गया है। इससे पहले 12 दिसंबर को आयरलैंड से आए 34 वर्षीय विदेश यात्री में ओमीक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है