लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में खड़ी बस से टकराई दूसरी बस, 36 यात्री घायल

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:47 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 20 जनवरी उत्तर प्रदेश के ललितपुर शहर में बुधवार को एक खड़ी यात्री बस से दूसरी यात्री बस के पीछे से जा टकराने की घटना में दोनों बसों के कम से कम 36 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत नाजुक है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गिरिजेश कुमार ने बताया कि यह हादसा बुधवार करीब साढ़े पांच बजे सुबह नेहरू महाविद्यालय के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुआ है।

उन्होंने बताया कि इंदौर से सवारी भरकर आयी निजी बस को उसके चालक ने नेहरू महाविद्यालय के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग में किनारे खड़ी कर दिया था, तभी सागर से झांसी जा रही एक अन्य निजी बस ने उसमें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद खड़ी बस महाविद्यालय की दीवार तोड़ कर मैदान में पहुंच गई।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दोनों बसों के कम से कम 36 यात्री घायल हुए हैं, जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कुमार ने कहा कि संभवतः हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बसों को कब्जे में लेकर पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सासेवा अधिकारी (ईएमओ) डॉ. एल.बी. गुप्ता ने बताया कि यहां 36 से ज्यादा घायल यात्रियों को इलाज के लिए लाया गया है, जिनमें 10 यात्रियों की हालत नाजुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos