लाइव न्यूज़ :

असम के लिए कोविड-19 के टीके की दूसरी खेप गुवाहाटी हवाईअड्डे पर पहुंची

By भाषा | Updated: January 13, 2021 15:06 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 जनवरी असम में कोविड-19 के टीके की दूसरी खेप बुधवार को पहुंच गई। एक निजी एयरलाइन का एक मालवाहक विमान स्वदेश विकसित ‘कोवैक्सीन’ टीके की 12,000 डोज के साथ यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एलजीबीआई) पर पहुंचा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये टीके तीन बक्सों में हैदराबाद से आए है, जिनका वजन करीब 78.5 किग्रा है।

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘भारत बायोटेक ने यह खेप भेजी है और इसके पहुंचने के छह मिनट के अंदर इसे राज्य सरकार के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर में टीके के वितरण के लिए यह हवाईअड्डा मुख्य केंद्र है।

असम और मेघालय के लिए टीके की प्रथम खेप मंगलवार को यहां हवाईअड्डे पर पहुंची थी।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि असम में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस