लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 टीके की दूसरी खेप पहुंची

By भाषा | Updated: January 13, 2021 15:14 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 जनवरी ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खेप पहुंची। इस खेप में एक विशेष विमान देश में ही विकसित ‘कोवैक्सीन’ की 20,000 वायल लेकर यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा।

यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

इससे पहले कल टीके की पहली खेप ओडिशा पहुंची थी जिसमें एक विशेष विमान पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ की 4.08 लाख वायल लेकर पहुंचा था।

अधिकारियों ने बताया कि भारत बायोटेक और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा हैदराबाद में निर्मित ‘कोवैक्सीन’ की वायल कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य टीका भंडारण केंद्र ले जाई गईं।

उन्होंने कहा कि ‘कोवैक्सीन’ राज्य की राजधानी में लोगों को लगाया जाएगा, जबकि ‘कोविशील्ड’ जिलों में लोगों को लगाया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि ‘कोवैक्सीन’ की और अधिक खुराक उपलब्ध होने पर उन्हें अन्य नगरीय क्षेत्रों में लोगों को लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ‘कोविशील्ड’ की पहली खेप में पहुंचीं 4.08 लाख खुराक 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने से पहले 48 घंटे के भीतर सभी जिलों में भेज दी जाएंगी।

कोविड-19 रोधी टीकों की खेप पहुंचने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस