लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव के लिए एसईसी ने जारी की अधिसूचना

By भाषा | Updated: January 23, 2021 13:14 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश) 23 जनवरी राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने आंध्र प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पांच फरवरी को प्रथम चरण के चुनाव के लिए मतदान होना है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त निम्मगड्डा रमेश कुमार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार प्रथम चरण में 11 जिलों में 146 राजस्व मंडल के लिए मतदान होगा।

एसईसी ने जिन परिस्थितियों में चुनाव हो रहे हैं, उस लिहाज से इन्हें ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया।

रमेश कुमार ने कहा, ‘‘ लोग चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने को उत्साहित हैं। इन प्रतिकूल परिस्थितियों में चुनाव कराना आयोग के लिए यकीनन चुनौतीपूर्ण था।’’

प्रथम चरण में विजयनगरम और प्रकाशम जिले में पंचायत चुनाव नहीं कराए जाएंगे।

चुनाव अराजनैतिक आधार पर आयोजित किए जाएंगे।

एसईसी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि चुनाव सुचारू रूप से सम्पन्न हों।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर कुछ भी गलत होता है, तो अंतत: उसके परिणाम भी सरकार को ही झेलने पड़ेंगे।’’

कुमार ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को भी मौजूदा स्थिति से अवगत कराया दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे