एनडीटीवी और उसके चार अधिकारियों पर SEBI ने लगाया लाखों का जुर्माना, ये है वजह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 18, 2018 16:30 IST2018-03-18T16:30:13+5:302018-03-18T16:30:13+5:30

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने एनडीटीवी मीडिया चैनल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 450 करोड़ रुपये की आयकर जानकारी देने में नियमों का उल्लंघन का दोषी पाया।

Sebi slaps Rs 10 lakh fine on NDTV, here is the reason | एनडीटीवी और उसके चार अधिकारियों पर SEBI ने लगाया लाखों का जुर्माना, ये है वजह

एनडीटीवी और उसके चार अधिकारियों पर SEBI ने लगाया लाखों का जुर्माना, ये है वजह

नई दिल्ली, 18 मार्च: सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने एनडीटीवी मीडिया चैनल पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा इसके चार अधिकारियों पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें चैनल के सह संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय, पूर्व सीईओ विक्रमादित्य चंद्र और पूर्व सीओ अनूप सिंह जुनेजा शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 मार्च को जारी आदेश में सेबी ने बताया कि इन्होंने 450 करोड़ रुपये की आयकर जानकारी देने में नियमों का उल्लंघन किया। जांच के बाद सेबी ने 23 पेज का आदेश जारी किया। इसमें कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों और कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है।

एनडीटीवी के एक शेयर होल्डर क्वांटम सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने सेबी से शिकायत की थी। इसके बाद सेबी ने जांच की और एनडीटीवी में अनियमितता पाई। नियामक संस्था ने कंपनी के पूर्व एग्जक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन केवीएल नारायण राव के खिलाफ भी नोटिस जारी किया था। 2017 में उनकी मृत्यु के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई रोक दी गई।

Web Title: Sebi slaps Rs 10 lakh fine on NDTV, here is the reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे