लाइव न्यूज़ :

सेबी ने विदेशों में डिपाजिटरी रसीद जारी कर पूंजी जुटाने के नए नियम जारी किए

By भाषा | Updated: October 11, 2019 05:51 IST

उदार डिपाजिटरी निर्गम व्यवस्था 2014 में प्रस्तावित की गयी थी पर सेबी की कुछ चिंताओं की वजह से यह लागू नहीं की जा सकी थी। सेबी ने कहा है कि यह सुविधा भारत की सूचीबद्ध कंपनियों के लिए ही होगी

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड ने एक परिपत्र के जरिये ये नियम जारी किए। अमेरिकी या किसी अन्य विदेशी शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया जाता है। 

 बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भारतीय कंपनियों की ओर से पूंजी जुटाने के लिए विदशी बाजारों में जारी किए जाने वाले डिपाजिटरी रसीदें (डीआर) के विस्तृत और उदार नियम जारी किए हैं। इससे कंपनियां विदेशों से और अधिक आसानी से पूंजी जुटा सकेंगी।

उदार डिपाजिटरी निर्गम व्यवस्था 2014 में प्रस्तावित की गयी थी पर सेबी की कुछ चिंताओं की वजह से यह लागू नहीं की जा सकी थी। सेबी ने कहा है कि यह सुविधा भारत की सूचीबद्ध कंपनियों के लिए ही होगी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड ने एक परिपत्र के जरिये ये नियम जारी किए।

इसमें कहा गया है कि डिपाजिटरी रसीदें जारी करने संबंधी नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सेबी जल्दी ही डिपाजिटरी रसीद योजना 2014 को लागू करेगा।

उन्होंने कहा था , ‘इससे भारतीय कंपनियों को अमेरिकन डिपाजिटरी रसीद (एडीआर) और ग्लोबल डिपाजिटरी रसीद जीडीआर के जरिये विदेशों से धन जुटाने में ज्यादा आसानी होगी।’ ये डीआर किसी विदेशी डिपाजिटरी सेवा कंपनी के माध्यम से जारी किए जाते हैं और इन्हें अमेरिकी या किसी अन्य विदेशी शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया जाता है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित