लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में बीजेपी-जेडी(एस) के बीच सीटों का बंटवारा, वोट शेयरिंग के आधार पर होने की संभावना

By अनुभा जैन | Updated: October 7, 2023 14:38 IST

जद (एस) एमएलसी केए थिप्पेस्वामी ने कहा, “वोट शेयर मानदंड के अनुसार जद (एस) को मांड्या, हसन, तुमकुरु, कोलार और बेंगलुरु ग्रामीण सीटें मिलने की संभावना है।

Open in App

बेंगलुरु: पार्टी पदाधिकारियों की राय के बजाय, भाजपा-जद(एस) के बीच सीटों का बंटवारा मई 2023 के विधानसभा चुनावों में पार्टियों को मिले वोटों की संख्या पर आधारित होगा। किस पार्टी को सीट आवंटन का निर्णय लेने से पहले, यह निर्णय लिया गया है कि अमित शाह और जद (एस) एचडी देवगौड़ा पुराने मैसूर क्षेत्र की प्रत्येक लोकसभा सीट पर पार्टियों की ताकत और कमजोरियों का मूल्यांकन करेंगे।

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, ’’किसी विशेष लोकसभा क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टियों को मिले वोटों पर विचार किया जाएगा। जिस भी पार्टी को अधिक वोट मिलेंगे उसे वह सीट मिलेगी।’’

जद (एस) एमएलसी केए थिप्पेस्वामी ने कहा, “वोट शेयर मानदंड के अनुसार जद (एस) को मांड्या, हसन, तुमकुरु, कोलार और बेंगलुरु ग्रामीण सीटें मिलने की संभावना है। इन सीटों पर पार्टी को इन निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा की तुलना में 45 हजार से 70 हजार अधिक वोट मिले हैं।

हालाँकि, बेंगलुरु ग्रामीण कांग्रेस के गढ़ में भाजपा को गौड़ा परिवार से किसी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है और इसलिए, पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया है।

लेकिन कुमारस्वामी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. गौरतलब है कि इस सीट से भाजपा के पूर्व मंत्री सीपी योगेश्वर को जद (एस) के टिकट पर मैदान में उतारने की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया