लाइव न्यूज़ :

सीट बंटवारा: कांग्रेस, आईएसएफ ने विवाद दूर करने की कोशिश की, कुछ सीटों को लेकर बातचीत जारी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 10:53 IST

Open in App

कोलकाता, तीन मार्च पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आईएसएफ ने सीट बंटवारे के मामले पर मंगलवार को आपसी विवाद दूर करने की कोशिश की, लेकिन कुछ विधानसभा सीटों के लिए बातचीत अब भी जारी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हाल में बनी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) पार्टी ने शुरू में कांग्रेस से 15 सीटों की मांग की थी, लेकिन पार्टी उसे सिर्फ पांच सीटें देने पर सहमत थी।

उन्होंने बताया कि ताजा बातचीत में कांग्रेस, आईएसएफ को आठ सीटें देने पर राजी हो गई, लेकिन अब्बास सिद्दीकी के नेतृत्व वाली पार्टी दो-तीन और विधानसभा सीट चाहती है।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘‘बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई और हम भाजपा एवं अलोकतांत्रिक तृणमूल कांग्रेस की हार सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर लड़ने पर सहमत हैं। दोनों पक्ष मत बंटने से बचने के लिए बातचीत को जरूरी समझते हैं।’’

पार्टी के एक नेता ने कहा कि अंतिम सूची को सात और आठ मार्च को घोषित किए जाने की संभावना है और इसमें बड़ी संख्या में युवा माकपा नेताओं को जगह मिलेगी।

आईएसएफ के अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने इससे पहले कहा था कि पार्टी इस बात को लेकर सकारात्मक है कि अनसुलझे मामलों को जल्द से जल्द सुलझा लिया जायेगा।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने इससे पहले अब्बास सिद्दीकी को कांग्रेस के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर नहीं बोलने की हिदायत दी थी क्योंकि वे गठबंधन में हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने इससे पूर्व कहा था कि गठबंधन में आईएसएफ के शामिल होने के बाद सीट बंटवारा समीकरण बदल गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में गठबंधन में सिर्फ वाम मोर्चा और कांग्रेस थे और सीट बंटवारा भी उसी के अनुरूप किया गया था। पहले हमने 130 सीटें मांगी थीं लेकिन अब हमारे संयुक्त मोर्चा में एक और पार्टी है। हमें 92 सीटें मिली हैं और कुछ को लेकर चर्चा चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह