लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 40 प्रतिशत स्कूली वाहनों में सीट बेल्ट नदारद: सर्वे

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली में बच्चों को स्कूल लाने- ले जाने वाले करीब 40 प्रतिशत वाहनों में सीट बेल्ट नहीं होती है।

सेवलाइफ फाउंडेशन और मर्सिडीज-बेंज रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया (एमबीआरडीआई) की एक रिपोर्ट 'नेशनल स्टडी ऑन सेफ कम्यूट टू स्कूल' में यह बात सामने आई है।

बृहस्पतिवार को जारी की गई रिपोर्ट में बच्चों के स्कूल आने-जाने के दौरान सड़क सुरक्षा में खामियों पर प्रकाश डाला गया है।

सर्वेक्षण में दिखाया गया है, ''राष्ट्रीय स्तर पर, स्कूली वाहनों में सीट बेल्ट की उपलब्धता कम थी। 47 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि उनके स्कूल वाहन सीट बेल्ट से लैस नहीं हैं। दिल्ली में, 40 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने यही बात कही।''

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद किए गए सर्वेक्षण में भारत में दिल्ली सहित 14 शहरों में (कक्षा 6-12 के) 5,711 बच्चे और (कक्षा 1-12 के बच्चों के) 6,134 माता-पिता सहित कुल 11,845 उत्तरदाता शामिल थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में, 18 साल से कम उम्र के 11,168 बच्चों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई, जिनमें से 63 मौतें दिल्ली में हुईं।

इसके अनुसार, ''दिल्ली में, 63 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने दावा किया कि स्कूल क्षेत्र में कोई साइकिल पथ नहीं है, और 29 प्रतिशत ने फुटपाथ न होने की बात कही।''

रिपोर्ट में कहा गया है, ''इसके अलावा, पैदल चलकर स्कूल जाने वाले 98 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने बताया कि उन्होंने कभी भी रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टिकर का इस्तेमाल नहीं किया।''

एमबीआरडीआई के प्रबंध निदेशक और सीईओ मनु साले ने सुरक्षित वाहनों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि उनका निरंतर प्रयास सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब