लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में कई स्थानों पर रात के समय मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज

By भाषा | Updated: December 19, 2021 12:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 दिसंबर कश्मीर में ठंड का कहर जारी है और ज्यादातर स्थानों पर पिछली रात अभी तक मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गयी है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में पारा और गिरने का अनुमान जताया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात को तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो शहर में अभी तक इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में शून्य से 7.5 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान शून्य से 8.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। रिजॉर्ट घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 6.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में शून्य से 6.5 डिग्री नीचे जबकि कोकेरनाग में शून्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सर्द हवाओं के कारण घाटी के कई इलाकों में पानी आपूर्ति की लाइनों में बर्फ जम गयी और साथ ही कई जलाशयों में भी बर्फ की चादर चढ़ गयी।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में पारा गिरने के साथ ही और अधिक सर्द रातों का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि 22 से 25 दिसंबर तक हल्की से मध्यम हिमपात की भी संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?