लाइव न्यूज़ :

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 दिसंबर से प्रसारित होगा 'आर्या' का दूसरा सीजन

By भाषा | Updated: November 25, 2021 16:12 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज़ 'आर्या' का दूसरा सीजन डिजिटल स्ट्रीमिंग (ओटीटी) प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 दिसंबर से प्रसारित होगा।

'आर्या' में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने प्रमुख किरदार निभाया है, इस सीरीज़ को 2021 के अंतरराष्ट्रीय ऐमी पुरस्कारों में भारत की ओर से कई श्रेणियों में नामित किया गया था।

शो के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को 'आर्या 2' का ट्रेलर जारी करते हुए इसके रिलीज की तारीख की भी घोषणा की। राम माधवानी की 'आर्या' लोकप्रिय डच क्राइम-ड्रामा 'पेनोज़ा' की आधिकारिक रीमेक है।

सीरीज़ के पहले सीजन की कहानी सुष्मिता सेन द्वारा निभाई गई आर्या नाम की एक खुशहाल विवाहित महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उस समय एक नया मोड़ लेती है, जब उसके पति एवं दवा कारोबारी तेज सरीन (चंद्रचूड़ सिंह) की गोली मार कर हत्या कर दी जाती है। इसके बाद तेज के मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में कथित रूप से शामिल होने को लेकर आर्या और उसके बच्चों के जीवन पर खतरा मंडराने लगता है।

शो के दूसरे सीजन में आर्या की आगे की जिंदगी को दिखाया जाएगा। इस बार एक मां के रूप में आर्या अपराध की दुनिया और दुश्मनों से अपने परिवार और बच्चों की सुरक्षा करती हुई नजर आएगी।

'आर्या' के दूसरे सीज़न में सुष्मिता सेन के अलावा सिकंदर खेर, विकास कुमार, मेयो सराव, अंकुर भाटिया, आकाश खुराना और दिलनाज़ ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

इस सीरीज का निर्माण एंडेमॉल शाइन इंडिया और राम माधवानी फिल्म्स ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos