लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2020 09:36 IST

जम्मू के आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नागरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को तड़के पांच बजे रोका जिसके बाद गोलीबारी हुई। इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। 

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के तीन-चार आतंकवादियों के समूह के पुलिस पर हमला करने के बाद हुई मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। 

जम्मू के आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया।  अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नागरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को तड़के पांच बजे रोका जिसके बाद गोलीबारी हुई। 

डीजीपी ने बताया कि तीन-चार आतंकवादियों का एक समूह श्रीनगर जा रहा था। पुलिस के एक दल से उसे टोल प्लाजा पर रोका। अन्य आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक बड़ा तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तलाश अभियान पर नजर रखने के लिए मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने नागरोटा में सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश दिया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया