लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के राजौरी में दूसरे दिन भी खोजबीन अभियान जारी रहा

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:29 IST

Open in App

जम्मू, सात अगस्त जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के वन क्षेत्र में शनिवार को दूसरे दिन भी खोजबीन अभियान जारी रहा जहां सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए थे।

थानामंडी के एक वन क्षेत्र में स्थित सुदूर पंगई गांव में पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त अभियान शुक्रवार तड़के शुरू किया गया था, जिसमें दो विदेशी नागरिकों सहित तीन से चार आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है, लेकिन घने जंगल में छिपे संदिग्ध आतंकवादियों का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये थे और उनके पास से हथियारों एवं गोला बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों आतंकवादियों के शवों का एक स्थानीय अस्पताल में शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। उन्होंने कहा कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उनके पाकिस्तान से होने की सबसे अधिक संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां