लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में झड़प, आगजनी में शामिल उपद्रवियों की तलाश जारी: शीर्ष पुलिस अधिकारी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:38 IST

Open in App

अगरतला, नौ सितंबर त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी माकपा के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़पों के एक दिन बाद एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए पूरे राज्य में तलाशी जारी है।

गोमती, सिपाहीजाला और पश्चिम त्रिपुरा जिलों में झड़पों के दौरान पत्रकारों सहित 10 से अधिक लोग घायल हो गए, उपद्रवियों ने राजनीतिक दलों के कार्यालय जला दिए और वाहनों में आग लगा दी।

उपद्रव के दौरान मीडिया हाउस के कम से कम चार कार्यालयों में भी तोड़फोड़ की गई।

वरिष्ठ पत्रकारों के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिन में पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) अरिंदम नाथ से मुलाकात की और उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

बैठक में नाथ ने आश्वासन दिया कि पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए कदम उठाएगी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय मीडिया हाउस प्रतिवादी कलम और उसकी टीवी शाखा पीबी24 पर हमले की जांच राज्य अपराध शाखा को सौंपी गई है, क्योंकि इसके संपादक ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि मौके पर मौजूद पश्चिम अगरतला थाने के प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वरिष्ठ अधिकारी ने आगे बताया कि राज्य में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है