लाइव न्यूज़ :

रूसी बच्चे से कुकृत्य के आरोपी की तलाश जारी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 15:42 IST

Open in App

मथुरा, छह सितम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन निवासी एक रूसी भक्त ने गोवर्धन थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि राधाकुण्ड में रहने वाले एक किशोर ने उनके बच्चे के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित बच्चे को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेज दिया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया, रविवार को वृन्दावन निवासी कृष्णभक्त रूसी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे की एक स्थानीय किशोर से दोस्ती है ।

आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व किशोर ने उसके बेटे को बहला-फुसलाकर उसके साथ कथित कुकृत्य किया था, लेकिन बालक ने डर की वजह से इस बारे में जानकारी नहीं दी थी और विगत दिनों बेटे ने इस बारे में जानकारी दी ।

दुबे ने बताया कि पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि पीड़ित व आरोपी, क्रमश: नौ एवं 13 साल के हैं । पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो