लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने कर्नाटक के होटलों में की छापेमारी, यहां कांग्रेस और जद(एस) के नेता थे मौजूद

By भाषा | Updated: May 15, 2019 01:35 IST

सरकारी सूत्रों के मुताबिक दस्ते ने दो होटलों पर छापेमारी की। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि एक होटल में छापेमारी जल्द समाप्त हो गई थी जबकि अन्य में यह लंबी चली। कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार (कांग्रेस) इनमें से एक होटल में ठहरे हुए थे।

Open in App

चुनाव आयोग के एक दस्ते ने आयकर एवं प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के साथ मिल कर हुब्बल्ली के दो होटलों में मंगलवार को छापेमारी की। इन होटलों में राज्य के मंत्री डी के शिवकुमार और कांग्रेस एवं जद (एस) के कुछ नेता ठहरे हुए थे।अधिकारियों ने होटल के कमरों से सोने के बर्तन और अन्य सामग्रियां जब्त की जो मतदाताओं को कथित तौर पर घूस देने के मकसद से रखी गई थीं। ये छापेमारी कुंडगोल सीट पर उपचुनाव के सिलसिले में की गई जो मौजूदा विधायक सी एस शिवल्ली के निधन के बाद रिक्त हो गई थी।सरकारी सूत्रों के मुताबिक दस्ते ने दो होटलों पर छापेमारी की। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि एक होटल में छापेमारी जल्द समाप्त हो गई थी जबकि अन्य में यह लंबी चली। कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार (कांग्रेस) इनमें से एक होटल में ठहरे हुए थे।मंत्री ने कहा कि आयकर अधिकारियों ने मेरे कमरे के साथ-साथ कांग्रेस के अन्य कैडर के कमरों में भी छापेमारी की। सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह छापेमारी चुनाव संबंधी कदाचार को रोकने के लिए की गई। कर्नाटक की चिंचोली एवं कुंडगोल विधानसभा सीटों पर 19 मई को चुनाव है और मतगणना 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह