लाइव न्यूज़ :

निर्बाध समुद्री संपर्क भारत के विकास के लिए प्राथमिक जरूरतों में से एक: रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: October 9, 2021 13:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत विकास के रास्ते पर अग्रसर है और इसके लिये निर्बाध समुद्री पहुंच देश की प्राथमिक आवश्यकताओं में से एक है क्योंकि देश की समृद्धि काफी हद तक इसके समुद्रों से जुड़ी हुई है ।

भारतीय तट रक्षक बल के अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा, ‘‘ लंबे समय से समुद्रों के साथ हमारा गहरा संबंध रहा है…हमारा व्यापार, अर्थव्यवस्था, त्योहार और संस्कृति काफी हद तक समुद्र के साथ बेहद करीब से जुड़े हैं। हालांकि, समुद्र से संबंधित उल्लेखनीय चुनौतियों का भी हमने सामना किया है।’’

मंत्री ने कहा कि इन चुनौतियों ने यह सिखाया है कि समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित किए बना व्यापक आंतरिक और बाहरी सुरक्षा ढांचा तैयार करना असंभव है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत के समुद्री क्षेत्रों को सुरक्षित और प्रूदषण मुक्त रखने से हमारी सुरक्षा जरूरतों के अलावा पर्यावरणीय स्वास्थ्य और व्यापार का विकास विकास सुनिश्चित होता है। मुझे यह कहते हुए वास्तव में खुशी हो रही है कि आईसीजी इन सभी चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपट रहा है।’’

सिंह ने कहा कि भारत बहुत तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और निर्बाध समुद्री पहुंच प्राथमिक जरूरतों में से एक है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी समृद्धि काफी हद तक हमारे समुद्रों से जुड़ी है क्योंकि हम आने वाले समय में समुद्री शक्ति हैं। इसलिए न केवल हमारी बल्कि इस क्षेत्र के सभी देशों की सुरक्षा और विकास हमारी मुख्य प्राथमिकता है।’’

भारत सरकार के दृष्टिकोण के अनुसार, आईसीजी क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने, हिंद महासागर क्षेत्र में शांति बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ काम करने के मामले में सबसे आगे रहा है।

उन्होंने आईसीजी की तारीफ करते हुए कहा कि चाहे बड़े कच्चे मालवाहक जहाज न्यू डायमंड या एक्स-प्रेस पर्ल से संबंधित हादसे हों, आईसीजी ने सागर आरक्षा-1 और 2 अभियान चलाकर आग बुझाने और प्रदूषण से निपटने में योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह