दिल्ली: सीलिंग मुद्दे पर मीनाक्षी लेखी का बयान, कहा- तदर्थ नीतियों के कारण हुई सीलिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 17, 2018 02:02 IST2018-03-17T02:02:49+5:302018-03-17T02:02:49+5:30

नई दिल्ली( 17 मार्च): दिल्ली में जारी सीलिंग अभियान के बीच भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने आज आर�..

Sealing due to ad hoc policies: meenakshi lekhi | दिल्ली: सीलिंग मुद्दे पर मीनाक्षी लेखी का बयान, कहा- तदर्थ नीतियों के कारण हुई सीलिंग

दिल्ली: सीलिंग मुद्दे पर मीनाक्षी लेखी का बयान, कहा- तदर्थ नीतियों के कारण हुई सीलिंग

नई दिल्ली( 17 मार्च): दिल्ली में जारी सीलिंग अभियान के बीच भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने आज आरोप लगाया कि व्यापारियों को हो रही परेशानी के लिए शहर की“ तदर्थ” योजना जिम्मेदार है। उन्होंने सीलिंग के लिए आप सरकार और पूर्ववर्ती सरकार पर दोष मढ़ा।

नगर मानकों या दिल्ली के मास्टर प्लान2021 के उल्लंघन के चलतेसीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इनमें किसी संपत्ति का दुरुपयोग या अतिक्रमण या किसी आवासीय संपत्ति या इकाई का व्यावसायिक मकसद के लिए प्रयोग शामिल है।

नयी दिल्ली से सांसद लेखी ने भाजपा के नए मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया, “ निगरानी समिति वाणिज्यिक इलाकों में एफएआर( तल क्षेत्र अनुपात) उल्लंघन के आधार पर कार्रवाई कर रही है। लेकिन यह भूमि उपयोग( उल्लंघन) को नहीं देख रही।” 

लेखी ने कहा, “ यह समस्या दशकों से चली आ रही तदर्थ नीतियों के कारण पैदा हुई।90 के दशक से ये शहरी योजना मुद्दे सामने आ रहे हैं। और आज भी यह समस्याएं बरकरार हैं। इसलिए मौजूदा( दिल्ली) सरकार और पुरानी सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।” 

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने में असफल हो गई और पूर्ववर्ती सरकार ने शहर में“ अवैध अतिक्रमण की इजाजत” दी।

Web Title: Sealing due to ad hoc policies: meenakshi lekhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे