लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में बिना लाइसेंस चल रहा निजी अस्पताल सील

By भाषा | Updated: September 11, 2021 13:29 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 11 सितंबर मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग ने कथित तौर पर बिना लाइसेंस संचालित किए जा रहे एक निजी अस्पताल को सील कर दिया है। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम द्वारा कल शाम सिटी हॉस्पिटल में छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की गई। अस्पताल का मालिक इसके संचालन संबंधी उचित लाइसेंस पेश करने में नाकाम रहा।

नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि औषधि निरीक्षक लव कुश कुमार के नेतृत्व में एक दल ने अस्पताल का निरीक्षण किया और लाखों रुपये की दवाइयां जब्त कीं। अस्पताल चलाने की अनुमति संबंधित कोई भी दस्तावेज मालिक पेश नहीं कर पाया। अस्पताल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल