लाइव न्यूज़ :

उज्जैन की क्षिप्रा में मिलने वाली कान्ह नदी को प्रदूषित करने वाले 20 औद्योगिक संयंत्र सील

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:46 IST

Open in App

इंदौर, 29 दिसंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में जिला प्रशासन ने कान्ह नदी को प्रदूषित किए जाने के खिलाफ सख्त मुहिम जारी रखते हुए पिछले आठ दिनों के दौरान 20 औद्योगिक संयंत्रों को सील कर दिया है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंदौर के अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) पवन जैन ने बताया कि प्रशासन की मुहिम के दौरान सील किए गए 20 संयंत्रों से औद्योगिक अपशिष्ट के गंदे पानी को कान्ह नदी और इससे जुड़े नालों में बिना उचित उपचार के छोड़ा जा रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘सील किए गए कारखानों में उत्पादन बहाल करने की अनुमति तभी दी जाएगी, जब उनमें औद्योगिक अपशिष्ट के गंदे पानी के उपचार संयंत्र शुरू कर दिए जाएंगे।’’

गौरतलब है कि कान्ह नदी इंदौर के पास स्थित धार्मिक नगरी उज्जैन की उस क्षिप्रा नदी में मिलती है जिसे हिंदू धर्मावलम्बी पवित्र मानते हैं और इसके पानी का आचमन (पूजन के दौरान जल पीना) भी करते हैं।

कान्ह नदी के कारण क्षिप्रा में भारी प्रदूषण को लेकर साधु-संतों ने स्थानीय प्रशासन के सामने हाल ही में गहरी नाराजगी जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने कान्ह नदी को प्रदूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं