लाइव न्यूज़ :

गोवा में नाविकों को टीके की दो खुराक के बीच अंतराल से रोजगार पर असर पड़ने की आशंका

By भाषा | Updated: May 31, 2021 11:21 IST

Open in App

पणजी, 31 मई गोवा में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण में नाविकों को प्राथमिकता देने के राज्य सरकार के फैसले के बावजूद, नाविकों के एक संघ ने आशंका जतायी है कि कोविशील्ड टीके की दो खुराक के बीच करीब तीन महीने के अंतराल के चलते उन्हें अपना रोजगार खोना पड़ सकता है।

गोअन सीमेन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जीएसआईए) के प्रवक्ता डिक्सन वाज ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि वे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात करेंगे और मांग करेंगे कि टीकों की दो खुराक के बीच अंतर को कम किया जाये।

सावंत ने रविवार को कहा था कि दो साल से कम उम्र बच्चों के माता पिता, पहले से गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों, रिक्शा/टैक्सी ड्राइवरों, मछुआरों और दिव्यांग लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जायेगी।

वाज ने कहा कि वे सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन दूसरी खुराक के लिए नाविकों को तीन महीने का इंतजार करना होगा और इसके बाद ही वे समुद्र में जा सकेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जहाज कंपनियां अपने चालक दल में नाविकों को शामिल करने के लिए इतने लंबे समय तक इंतजार नहीं करेंगी। हमें आशंका है कि वे देरी के मामले में किसी और कर्मचारी को नियुक्त कर सकती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि टीकों की खुराक के बीच अंतराल को कम करना राज्य सरकार का विशेषाधिकार नहीं है लेकिन राज्य इसके लिए निश्चित तौर पर केंद्र को सुझाव दे सकता है।’’

वाज ने नाविकों के लिए भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन को लेकर भी आशंका जतायी क्योंकि उन्हें समुद्र के रास्ते विभिन्न देशों में जाना होता है।

भारत बायोटेक ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसे जुलाई से सितंबर के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अपने टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए