ऑलिव रिडली समुद्री कछुओं के प्रजनन के दौरान समुद्र में मछली पकड़ने पर पाबंदी
By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:29 IST2021-11-01T14:29:49+5:302021-11-01T14:29:49+5:30

ऑलिव रिडली समुद्री कछुओं के प्रजनन के दौरान समुद्र में मछली पकड़ने पर पाबंदी
केंद्रपाड़ा (ओडिशा), एक नवंबर ओडिशा सरकार ने सोमवार को दिए गए आदेश में धमारा, देवी और ऋषिकुल्य नदी के मुहाने पर तट के 20 किलोमीटर क्षेत्र में सात महीने तक मछली पकड़ने पर रोक लगा दी।
‘ऑलिव रिडली’ समुद्री कछुओं के अंडे देने के मौसम की शुरुआत के मद्देनजर ये आदेश दिए गए हैं। राजनगर मैंग्रोव के मंडलीय वन अधिकारी जे डी पाटिल ने कहा कि गहिरमाथा तट पर समुद्र में मछली पकड़ने पर पूरे साल पूर्ण प्रतिबंध होता है और अब यह पाबंदी नदी के मुहाने तक बढ़ा दी गई है क्योंकि कछुओं का अंडे देने का मौसम शुरू होने वाला है।
अधिकारियों ने बताया कि हर साल उठाये जाने वाले इस कदम का उद्देश्य, समुद्री जीवों के प्रजनन के समय उनका संरक्षण करना है। इस साल एक नवंबर से अगले साल 31 मई तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।