लाइव न्यूज़ :

सावधान, शहद नहीं शुगर सिरप खा रहे हैं आप! CSE की जांच में दावा, Dabur और Patanjali के शहद में चीनी की मिलावट

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 3, 2020 10:10 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सीएसई ने 13 बड़े-छोटे ब्रांड्स के शहद को चेक किया है. इन कंपनियों के शहद में 77 फीसदी तक मिलावट पाई गई. शहद के कुल 22 सैंपल्स चेक किए गए. इनमें सिर्फ पांच ही जांच में सफल पाए गए.

Open in App

कोरोना काल में सेहतमंद रहने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अगर आप भी शहद का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए. उसमें चीनी की मिलावट है. सेंटर फॉर साइंस  की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी बड़े ब्रांड्स के सैंपल टेस्ट में फेल हो गए हैं.

देश की कई बड़ी नामी कंपनियां ग्राहकों को मिलावटी शहद बेच रही हैं. यह खुलासा हुआ है कि सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) की हालिया जांच में. इसमें पाया गया है कि ज्यादातर ब्रांड्स अपने शहद में चीनी की मिलावट करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सीएसई ने 13 बड़े-छोटे ब्रांड्स के शहद को चेक किया है. इन कंपनियों के शहद में 77 फीसदी तक मिलावट पाई गई. शहद के कुल 22 सैंपल्स चेक किए गए। इनमें सिर्फ पांच ही जांच में सफल पाए गए.

CSE के अनुसार, ये कंपनियां चीन में बनी शुगर सिरप का इस्तेमाल कर रही हैं ताकि टेस्टिंग में आसानी से पकड़ में न आएं. चीन इन शुगर सिरप को खास तरह के 'डिजाइन' के तहत तैयार करता है ताकि भारतीय प्रयोगशालाओं के परीक्षणों को चकमा दिया जा सके. शहद को एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुणों के लिए जाना जाता है. जो हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है. उसी शहद के धोखे में हम चीनी खा रहे हैं, जो हमारा वजन बढ़ाती है. डॉक्टरों के अनुसार, कोविड-19 से अधिक वजन वाले लोगों को ज्यादा खतरा है. 

जांच में पता चला कि अलीबाबा जैसे चाइनीज पोर्टल पर ऐसे सिरप की बिक्री हो रही है, जो टेस्ट को सरपास कर सकते हैं. चीनी कंपनियां फ्रक्टोज के नाम पर ये सिरप भारत को एक्सपोर्ट करती हैं. शहद में इसी सिरप की मिलावट के प्रमाण मिले हैं. CSE ने कहा है कि 2003 और 2006 में सॉफ्ट ड्रिंक में जांच के दौरान जो मिलावट पाई गई थी, उससे भी खतरनाक मिलावट शहद में हो रही है. यह मिलावट हमारे स्वास्थ्य को और नुकसान पहुंचाने वाली है.

हालांकि, डाबर और पतंजलि ने इस जांच पर ही सवाल उठा दिए हैं। कंपनियों का कहना है कि इस जांच का मकसद हमारे ब्रांड्स की छवि खराब करना है और ये प्रायोजित लगती है. कंपनियों ने दावा किया कि हम भारत में ही प्राकृतिक तौर पर मिलने वाला शहद इकट्ठा करते हैं और उसी को बेचते हैं. इसे बिना चीनी या और कोई चीज मिलाए पैक किया जाता है.

कंपनियों ने कहा कि शहद की जांच के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी (FSSAI) के नियमों और मानकों का पूरा ध्यान रखा जाता है. डाबर के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा शहद 100 फीसदी शुद्ध और देसी है। हाल में जो रिपोर्ट सामने आई हैं, वो प्रायोजित लगती हैं.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है