लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में एसडीआरएफ ने तीन नाबालिग लड़कों को बचाया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 13:57 IST

Open in App

जम्मू, 28 जुलाई जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में उफनती बसंतेर नदी के समीप बुधवार को अचानक आयी बाढ़ में तीन नाबालिग लड़के फंस गए जिसके बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने उन्हें बचाया।

जम्मू क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जुलाई के अंत तक और अधिक बारिश का अनुमान होने के कारण प्राधिकारियों ने पहले ही जलाशयों तथा भूस्खलन के लिहाज से संवदेनशील इलाकों के पास रहे रहे लोगों को चौकन्ना रहने को कहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि मनानु नुड गांव के सात से 13 वर्ष की आयु के इन लड़कों के बुधवार सुबह बसंतेर नदी के पास अचानक आयी बाढ़ में फंसने की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ तुरंत हरकत में आया। उन्होंने बताया कि लड़कों को एक घंटे तक चले बचाव अभियान के दौरान सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू तथा कश्मीर में 30 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का अनुमान है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है तथा इससे अचानक बाढ़ आ सकती है, मिट्टी धंस सकती है, भूस्खलन तथा जलभराव (निचले इलाके में) की आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि सभी नदियों का जल स्तर बढ़ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल