लाइव न्यूज़ :

ठंड के कारण जम चुकी डल झील पर लोगों को चलने से रोकने के लिए एसडीआरएफ के कर्मी तैनात

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:21 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 जनवरी प्रशासन ने कश्मीर में न्यूनतम तामपान के जमाव बिंदू पर पहुंचने के कारण जम चुकी डल झील पर लोगों को चलने से रोकने के लिए एसडीआरएफ के कर्मियों को तैनात किया है।

श्रीनगर में राज्य आपात स्थिति परिचालन केन्द्र के नोडल अधिकारी आमिर अली ने कहा, ‘‘ तापमान के जमाव बिंदु पर पहुंचने के कारण घाटी में कई जगह पानी के स्रोत जम गए हैं। ऐसा पाया गया कि कई लोग, खासकर युवक और बच्चे जमे हुए पानी पर चल रहे हैं।’’

अली ने कहा कि बर्फ की महीन परत पर चलना, खासकर डल झील पर जोखिम भरा हो सकता है। ऐसा करने से फिसल सकते हैं, गिर सकते हैं, हड्डी टूट सकती है और जानलेवा चोट भी आ सकती है।

अली ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट श्रीनगर ने जमी हुई डल झील पर लोगों को चलने, खेलने या जाने से रोकने के लिए एक परामर्श जारी किया है, क्योंकि यह असुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ एहतियाती तौर पर, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) और ‘रिवर पुलिस’ को डल झील के पास तैनात किया गया है।’’

श्रीनगर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। 1991 के बाद यह सबसे कम तापमान था, तब न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट